अगर आप एंड्रायड स्मार्टफोन यूजर हैं तो सावधान हो जाएं| वैश्विक साइबर सुरक्षा कंपनी ट्रेंड माइक्रो ने आज यानि 23 जून को बताया की उसने गूगल प्ले स्टोर के 800 से अधिक एप्स में ट्रोजन एंड्रायड मैलवेयर जेवियर की पहचान की है| इन एप्स को यूजर्स द्वारा कई बार डाउनलोड किया जा चुका है| यह वायरस यूजर की डिवाइस में अटैक कर उसकी सारी जानकारियों को चुराता है| यह वायरस यूजर के मोबाईल में आ जाए तो वह यूजर की कौन से जानकारीदा चुरा रहा है ये बताना बहुत मश्किल है|
ट्रेंड माइक्रो ने क्या कहा
ट्रेंड माइक्रो ने एक बयान में कहा, “इस मालवेयर से प्रभावित एप में यूटिलिटी एप से लेकर फोटो एप, वॉलपेपर एप और रिंगटोन चेंजर एप तक शामिल हैं| हम इस प्रकार के खतरों से यूजर को बचाने के लिए मोबाइल सुरक्षा समाधान उपलब्ध कराते हैं|”
ट्रेंड माइक्रो के कंट्री मैनेजर नीलेश जैन का कहना है, “जेवियर जैसे बेहद तेज मालवेयर से बचने का सबसे आसान तरीका यही है कि किसी अनजाने सोर्स से एप्स को डाउनलोड या इंस्टाल न करें, चाहे वह गूगल प्ले स्टोर से ही क्यों ना हो|”
Judy वायरस ने भी किया अटैक
कुछ समय पहले ही, Judy नाम के वायरस की चपेट में करीब 3 करोड़ से ज्यादा यूजर्स प्रभावित हुए थे। यह दावा चेक प्वाइंट नाम की एक रिसर्च फर्म ने किया था। इस कंपनी ने गूगल प्ले स्टोर पर 41 प्रभावित एप्स को पहचान कर गूगल को अलर्ट कर दिया है। चेक प्वाइंट ने इस मालवेयर को ऑटो क्लिकिंग एडवेयर बताया है। इस जानकारी के बाद गूगल ने इसे प्ले स्टोर से रिमूव करना शुरु कर दिया है। यही नहीं, रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि इसकी डाउनलोड संख्या 40 लाख से बढ़कर 1.8 करोड़ तक पहुंच गई थी।