हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेवाड़ी स्थित में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम के निशाने पर कांग्रेस ही रही, जिसकी उन्होंने जमकर खबर ली।
रेवाड़ी में रैली को संंबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ठेठ हरियाणवी अंदाज जै रामजी की से अपनी बात शुरू की। इसके बाद दूर दूर तक खड़ी भीड़ का अभिवादन किया। इसी के साथ जंग ए आजादी के महानायक राव तुला राम को नमन किया। अपने भाषण में केंद्र में सालों सत्तासीन कांग्रेस सरकारों की जमकर खबर ली। पीएम मोदी ने कहा कि कश्मीर में सालों से परिवारों की चिंता की गई और अलगाववाद को बल दिया गया, जिससे समस्या बढ़ती गई। ऐसे में दिल्ली दुर्बल हुई तो कश्मीरी पंडितों को डरा दिया गया। रैली में उमड़ी भीड़ को देखकर मोदी ने कहा कि भाइयों-बहनों आपने मुझे आंख बंद करने के लिए नहीं बिठाया मौज-मस्ती के लिए नहीं बिठाया। कुर्सी के लिए नहीं देश के लिए जीता हूं। 125 करोड़ भारतीयों के लिए जीता हूं।
उन्होंने कहा कि हमने अनुच्छेद 370 हटाया है तो कांग्रेस का गुस्सा सातवें आसमान पर है। ऐसे लोगों को सजा देनी चाहिए और राजनीति से छुट्टी कर देनी चाहिए।
इस बार हरियाणा गांव किसान व पशुपालकों के लिए हुए ऐतिहासिक कामों के लिए इनाम दे रहा है। बेटियों के लिए किए गए फैसलों के पक्ष में निर्णय लेने जा रहा है। पहले जमीन घोटाले की खबरें आती थीं। अखबार भरे रहते थे। आज हरियाणा की चर्चा गीता महोत्सव के लिए, बेटी बचाने के लिए और केरोसिन मुक्त प्रदेश के लिए होती है।
आज हरियाणा की चर्चा गीता महोत्सव के लिए, बेटी बचाने के लिए, केरोसिन मुक्त प्रदेश के लिए होती है। बिजली पानी का ऐतिहासिक काम हुआ हरियाणा में। हर घर जल के प्रति सेवक संकल्प। पाकिस्तान जा रहे पानी पर यहां का हक। मनोहर सरकार ने जमीन की बंदरबांट बंद की और जो इस खेल में संलिप्त थे, उन पर शिकंजा भी कसा। खाद्य आपूर्ति सिस्टम दुरुस्त किया। फर्जी राशन कार्ड हटाए।
भाषण के मुख्य अंश
कांग्रेस की सरकारें आतंकवादियों से डरती थीं। कश्मीर मसला 70 साल से अटका था। कांग्रेस इसका समाधान नहीं कर पाई। हमने अनुच्छेद 370 को खत्म करके कश्मीर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का संविधान लागू किया। भीड़ से ही पहले सवाल किया 5 अगस्त को क्या हुआ था? पहले दिल्ली में बैठी सरकार देश से कश्मीर से धोखा करती थी। छोटे से पाकिस्तान ने हमारे कश्मीर का आधा हिस्सा छीन लिया। यह तो भला हो पटेल का जो आधा कश्मीर बच गया। जम्मू कश्मीर में 370 टेंपरेरी करके अटका दी गई। संसद में धारा 370 हटाने की बहस हुई। तब कांग्रेस ने 1 साल में इस अनुच्छेद को हटाने का वादा किया था। यह पुरानी बात है। दिल्ली संसद में किया हुआ वादा नहीं निभा पाई। कश्मीर भाईचारे का अच्छा उदाहरण था। विभिन्न समुदाय के लोग मिलकर रहते थे।
मैं वादा निभाता हूं जो हमें डराते थे वह आज डरे हुए नजर आते हैं। आज भारत की सेना सशक्त हुई है। सेना को ढंग के कपड़े तक नहीं मिलते थे। हमने सत्ता में आने के बाद सेनाओं के सशक्तीकरण का बड़ा अभियान चलाया। आज आधुनिक पनडुब्बियां और रफाल जैसा आधुनिक लड़ाकू विमान हमारी सेना का हिस्सा है। तेजस परियोजना को आगे बढ़ाया। दूसरे देशों की आधुनिक हथियार दे रहे हैं। वन रैंक वन पेंशन की बाद इसी धरती से पहली बार कही थी। 40 साल से जिसको पूरा करने की मांग उठ रही थी। उसका जिम्मा मुझे ही मिला।राष्ट्रीय स्मारक का जिक्र किया। यहां राष्ट्रीय स्मारक नहीं था। हमने देश के लिए मर मिटने वालों के सम्मान के लिए यह काम किया।नेशनल वर मेमोरियल। नेशनल वार मेमोरियल बनवाया। इसकी शपथ रेवाड़ी की धरती पर ली थी। दुनिया में ऐसा कोई देश नहीं जहां स्मारक नहीं। पुलिस के भी 35000 जवान शहीद हुए। सेना की तरह हमने पुलिस का भी स्मारक बनवाया। स्मारक रेजांगला में शहीद हुए अहीरवाल के सवा सौ जवानों को भी श्रद्धांजलि दे रहा है। एक देश एक संविधान के लिए 5 अगस्त को एक और ऐतिहासिक फैसला हुआ। कांग्रेस की सरकारों में दम नहीं था
मैंने कब कहा था देश में ऐसी सरकार चाहिए, भारत में ऐसी सरकार चाहिए जो दुनिया से आंख मिला कर बात कर सके। आज हिंदुस्तान दुनिया में आंख झुकाकर नहीं आंख मिलाकर बात करता है। तब मैंने कहा था आतंकवाद से निपटने के लिए सशक्त नेतृत्व सशक्त सेना और सशक्त देश बनाना जरूरी है। बताएं यह सही हुआ या नहीं। कश्मीर के बाहर बम धमाके होते थे। बंद हुए या नहीं। अब आतंकियों को घर में घुसकर मारा जाता है। मारा जाता है कि नहीं।
मैंने हरियाणा में कई जगह जाकर देखा। भाजपा के पक्ष में जो लहर है वह इस बात का सबूत है कि अगर ईमानदारी से जनता की सेवा की जाए तो जनता सम्मान भी देती है और फिर एक बार फिर काम करने का मौका देती है।
यहां की मिट्टी को यहां की परंपरा को यहां त्याग तपस्या को मैं नमन करता हूं। इस दौरान अपनी 15 सितंबर 2013 की रेवाड़ी रैली का जिक्र किया।
मुझे 13 सितंबर 2013 को भाजपा ने पीएम उम्मीदवार घोषित किया। 2 दिन बाद ऐसी वीर भूमि पर मेरा सार्वजनिक कार्यक्रम हुआ था। मेरा वह भाषण इंटरनेट पर आज भी मौजूद है।
दिल्ली से पूरा मीडिया रेवाड़ी में आया हुआ था। तब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था। मैंने तब कहा था दिल्ली में सक्षम सरकार हु सुरक्षा दे सकती है। क्या आज सक्षम और समर्थ सरकार है या नहीं? आज देश में दमखम नजर आता है या नहीं।
रैली में सीएम मनोहर लाल समेत प्रदेश के बड़े नेता और 8 विधानसभा सीटों के उम्मीदवार मौजूद हैं। रैली शुरू होने से पहले पीएम मोदी के पहुंचने से पहले नारा लगा- देखो देखो कौन आया। भारत मां का शेर आया । इसी के साथ भारत माता की जय व वंदे मातरम् के नारे भी लगे।
छह साल के बाद रेवाड़ी आए प्रधानमंत्री की इस रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए गए हैं। प्रधानमंत्री की रैली के लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम हैं।
प्रधानमंत्री मोदी करीब 55 मिनट रेवाड़ी में ठहरेंगे तथा जनसभा में करीब आधे घंटे का उनका भाषण रहेगा। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहेंगे। हेलीपेड पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ही प्रधानमंत्री को रिसिव करेंगे।
8 विधानसभा सीटों को साधने आ रहे हैं मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ व गुरुग्राम जिले की आठ विधानसभा सीटों को साधने के लिए आ रहे हैं।पीएम के मंच पर रेवाड़ी जिले के रेवाड़ी, कोसली व बावल विधानसभा क्षेत्र, महेंद्रगढ़ के अटेली व नारनौल विधानसभा क्षेत्र तथा गुरुग्राम के बादशाहपुर, सोहना व पटौदी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मौजूद रहेंगे।
रैली स्थल पर ही ली बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रेवाड़ी में होने वाली विजय संकल्प रैली के संयोजक केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह है तथा समन्वयक के तौर पर प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी लगातार मोर्चा संभाले हुए हैं। रैली की तैयारियों में जुटे संदीप जोशी ने शुक्रवार को रैली स्थल पर ही भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक ली तथा उन्हें विभिन्न प्रभार भी सौंपे।
रैली में रखा जाएगा पर्यावरण का ध्यान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में पर्यावरण का विशेष ध्यान रखा जाएगा। प्रधानमंत्री लोगों से लगातार प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की अपील कर रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री की रैली को भी इकोफ्रेंडली बनाने के लिए प्लास्टिक की पानी की बोतलों का कोई इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। प्रधानमंत्री की रैली के लिए 2 हजार मटके मंगवाए गए हैं। इन मटकों को शुक्रवार को ही साफ करके पानी भरवाना शुरू कर दिया गया है। लोगों को मटकों का पानी ही रैली में पिलाया जाएगा। निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री की रैली में हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। हजारों प्लास्टिक की बोतलें पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती, जिसको देखते हुए ही यह कदम उठाया गया है।