Rahul Gandhi in Amethi Live- राहुल गांधी बोले- प्रेस वाले मन की बात कहेंगे तो PM मोदी जी मारेंगे

लोकसभा चुनाव 2019 में दस अप्रैल को अमेठी से अपना नामांकन करने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे पर हैं। राहुल गांधी अमेठी में आज तीन चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस बार केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं।
तिलोई की जनसभा में उनके निशाने पर पीएम नरेंद्र मोदी थे। अमेठी में तिलोई की जनसभा में उनका जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत से उत्साहित राहुल गांधी भी जोश से भर गए। यहां पर करीब 35 मिनट के संबोधन में 25 मिनट पीएम नरेंद्र मोदी पर ही बोले। उन्होंने कहा कि यहां पर प्रेस वाले हंस रहे हैं, क्योंकि अगर इन्होंने अपने मन की बात कही तो इनको डंडे पड़ेंगे। नरेंद्र मोदी जी मारेंगे। घबराइए मत लाकेसभा चुनाव के बाद आप लोगों को जो लिखना होगा लिख लेना। हमारे खिलाफ भी लिखना होगा तो लिख लेना।
तिलोई की चुनावी सभा में राहुल गांधी ने एलान किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर कर्ज न चुकाने पर किसानों को जेल नहीं भेजा जाएगा। अमेठी की जनता से किया वादा, मोदी सरकार ने आपसे जितना छीना उससे दोगुना लौटाया जाएगा। फूड पार्क में 100 उद्योग लगाने का वादा। पांच करोड़ परिवार को हर वर्ष 72 हजार रुपए देंगे। करीब 35 मिनट के सम्बोधन में से राहुल ने 25 मिनट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कोसने में लगाये। कांग्रेस सरकार बनने पर राफेल जैसे मामलों की जांच कराने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि पांच साल पहले मोदी प्रधानमंत्री बने तो झूठ बोला था। उन्होने कहा था कि किसानों को सही दाम मिलेगा, युवाओं को रोजगार ,लेकिन नही मिला। राहुल ने नरेंद्र मोदी पर व्यंग भरे लहजे में कहा पिछले पांच साल में उन्हौने सिर्फ चोरों की चौकीदारी की है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर अमीरों को पैसा देने का आरोप लगाया उन्हौने कहा कि मोदी ने गरीबो के पैसे को अनिल अंबानी जैसे चोरों को दे दिया। उन्होंने कहा कि चौकीदार ने अमेठी वालों से चोरी किया। पहले दुनिया मे यहां के फल सब्जी भेजे जाते थे,लेकिन उसे मोदी ने छीन लिया। हमने यहां अस्पताल बनवाया, उन्होंने छीन लिया।
राहुल गांधी ने कहा कि जो भी उन्होंने यहां से छीना है उससे दुगुना लाकर मैं आप को दूंगा। राहुल ने राफेल मुद्दे को उठाते हुए कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा है कि मोदी मेरे पास आये और कहा कि अमेठी व बंगलौर में एचएएल में राफेल नही बनेगा। ये बात हमको फ्रांस के राष्ट्रपति ने बताई। उन्होंने न्याय योजना की जिक्र करते हुए पांच करोड़ लोगों को 72 हजार प्रतिवर्ष देने की बात कही। युवाओं को फोकस करते हुए कहा कि चौबीस घण्टे के अंदर 27 हजार युवाओं ने रोजगार खोया है। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में बाइस लाख पद खाली पड़े है, मैं गारंटी देता हूँ कि इनको मैं भरूँगा।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किसानों के खेतों में आवारा पशुओं को छोड़ देने का आरोप भी लगाया। महिलाओं को रिझाने के लिए लोकसभा के साथ ही विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा किया। केंद सरकार की नौकरियों में भी 33 प्रतिशत आरक्षण की बात कही।
सुप्रीम कोर्ट में खेद जताने के बाद भी राहुल गांधी ने बाराबंकी में लगवाए चौकीदार चोर है नारे
राहुल का काफिला सड़क मार्ग से बाराबंकी-हैदरगढ़ के रास्ते निकला। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बाराबंकी में मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने यहां पर चौकीदार चोर है के नारे लगवाए। सुप्रीम कोर्ट में चौकीदार चोर है के बयान को लेकर खेद जताने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज अमेठी जाते समय बाराबंकी में चौकीदार चोर है के नारे लगवाए। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी ने सिर्फ 15 लोगों का 5 लाख 55 हजार करोड़ रुपये माफ किया। राफेल विमान खरीद में चोरी की। हवाई जहाज फ्रांस में बनवाया, लेकिन गरीबों के लिए उनके पास पैसा नहीं है। नोटबंदी कर किसान और मजदूरों को लाइन में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद हम दो बजट लाएंगे, जिसमें एक नेशन और दूसरा किसान के लिए होगा।
कांग्रेस की सरकार बनी तो कर्जदार किसान कर्ज न चुका पाने पर जेल नहीं जाएंगे। हम आपकी जेब में पैसा डालने वाले हैं। हिंदुस्तान के 20 फीसद लोगों के खातों में सीधे 7200 हजार रुपये डालना चाहते हैं। हम पांच करोड़ महिलाओं के खाते में 6 हजार रुपये प्रतिमाह और सालाना 72 हजार देंगे। 22 लाख सरकारी नौकरी के पद खाली हैं। उन्हें एक साल में भरेंगे। इस दौरान राहुल गांधी ने चौकीदार चोर के नारे लगवाए।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दस अप्रैल को अमेठी में अपना नामांकन दाखिल किया था। इसके बाद वह चुनाव प्रचार करने बाहर ही थे।अब नामांकन के बाद वह पहली बार चुनावी दौरे पर अमेठी पहुंचे हैं। तिलोई से वह मोहनगंज-जायस के रास्ते दोपहर एक बजे सलोन विधानसभा के परशदेपुर पहुंचेंगे। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद सड़क मार्ग से अमेठी विधान सभा के भादर स्थित घोरहा मिनी स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह सुलतानपुर संसदीय क्षेत्र के लिए रवाना हो जाएंगे।
सुलतानपुर में कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक
अमेठी के साथ सुलतानपुर में जीत दर्ज करने को लेकर कांग्रेस बेहद गंभीर है। पार्टी कोई कोर-कसर नहीं छोडऩा चाहती। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वयं अब अमेठी के साथ ही सुलतानपुर की चुनावी कमान को भी अपने हाथ में लेने का निर्णय किया है। इस बाबत आज वह दूबेपुर ब्लॉक क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। पहली बार उनकी सुलतानपुर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होगी। इस बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर संजय सिंह मौजूद रहेंगे।
इस दौरान राहुल गांधी कार्यकर्ताओं को जरूरी चुनावी टिप्स व ऊर्जा देने के साथ ही चुनाव की मौजूदा स्थिति व समीकरण समझने का भी प्रयास करेंगे। माना जा रहा है कि जल्दी ही वह प्रियंका गांधी को भी जल्द सुलतानपुर भेजेंगे। राहुल व प्रियंका गांधी यहां कई सभाएं कर सकते हैं। राहुल व प्रियंका अब सुलतानपुर में होने वाली समस्त चुनावी गतिविधियों पर विशेष निगरानी भी रखेंगे। साथ ही, अपनी सक्रियता को इस संसदीय क्षेत्र में और भी बढ़ाएंगे।

Read More

Important Days and Dates in November 2021

1 November World Vegan Day, All Saints Day, Rajyotsava Day (Karnataka Formation Day) 2 November All Souls Day 1st ...

Important Days and Dates in October 2021

1 October – International Day of the Elderly (UN), International Coffee Day, World Vegetarian Day 2 October – Gandhi Jayanti, Inter ...

Important Days and Dates in September 2021

September 1, 2021: National Nutrition Week September 2, 2021: World Coconut Day September 3, 2021: Skyscraper Day

15 अगस्त और 26 जनवरी में क्या है 5 मुख्य अंतर, क्या आप जानते हैं ??

- आपको बता दें कि 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ था जबकि 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान अस्तित्व में आया था और भारत एक गणराज्य घोषित हुआ थ ...

Important Days in August 2021: National and International

1 August - National Mountain Climbing Day – Yorkshire Day - World Breastfeeding Week – Friendship Day (First Sunday of August) ...

IMPORTANT DAYS IN APRIL 2021

April 1 April Fools’ Day April 2 Good Friday World Autism Awareness Day April 4 Easter Sunda ...

Important days in March 2021

March 1 Zero Discrimination Day March 3 World Wildlife Day March 4 National Safety Day March 8 ...

षटतिला एकादशी व्रत कथा

हिन्दी पंचांग के अनुसार, माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को षटतिला एकादशी कहते हैं। इस वर्ष षटतिला एकादशी 07 फरवरी दिन रविवार को है। इस दिन लोग ए ...

LIST OF IMPORTANT NATIONAL AND INTERNATIONAL DAYS IN FEBRUARY 2021

List of important days in February 2021 February 2 World Wetlands Day February 4 World Cancer Day, Internationa ...

List of important national and international days in January 2021

January 1 New Year s day January 4 World Brailles Day January 6 World war orphan day ...

क्यों मनाया जाता है क्रिसमस

हर साल 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। वैसे तो क्रिसमस मुख्य रूप से ईसाई धर्म का त्योहार है, लेकिन अब इसे सारे ...

Recent Posts






















Like us on Facebook