सावन सोमवार व्रत कथा

भारतीय हिन्दू कैलेंडर के अनुसार पांचवां मास श्रावण का होता है। आम बोलचाल की भाषा में इसे कई लोग सावन भी कहते हैं। यह महीना हिंदुओं के लिए विशेष और पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि सावन भगवान शिव का पसंदीदा मास होता है। सावन मास से सोलह सोमवार व्रत की शुरूआत की जाती है। सावन मास के सोमवार को व्रत रखना बेहद फलदायी और शुभ माना जाता है।
श्रावण (सावन) सोमवार व्रत कथा
स्कंद पुराण के अनुसार जब सनत कुमार ने भगवान शिव से पूछा कि आपको श्रावण मास इतना प्रिय क्यों है? तब शिवजी ने बताया कि देवी सती ने भगवान शिव को हर जन्म में अपने पति के रूप में पाने का प्रण लिया था। लेकिन अपने पिता दक्ष प्रजापति के भगवान शिव को अपमानित करने के कारण देवी सती ने योगशक्ति से शरीर त्याग दिया।
इसके पश्चात उन्होंने दूसरे जन्म में पार्वती नाम से राजा हिमालय और रानी नैना के घर जन्म लिया। उन्होंने युवावस्था में श्रावण महीने में ही निराहार रहकर कठोर व्रत द्वारा भगवान शिव को प्रसन्न कर उनसे विवाह किया।
मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए व्रत
इसीलिए मान्यता है कि श्रावण में निराहार रह भगवान शिव का व्रत रखने से मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। कुंआरी लड़कियों और लड़कों को इस महीने विशेष रूप से व्रत करने से शादी के योग बनते हैं। साथ ही श्रावण मास में व्रत रखने से भगवान शिव जीवन के सभी कष्टों का निवारण करते हैं।
धार्मिक मान्यता के अनुसार इस माह के प्रत्येक सोमवार के दिन भगवान शिव का व्रत रखना चाहिए, शिवलिंग या शिव प्रतिमा का गंगा जल या दूध से अभिषेक करना चाहिए। भगवान शिव को बेलपत्र अतिप्रिय होते हैं इसलिए पूजा की सामग्री में इसे अवश्य रखना चाहिए।

Read More

श्री साई जी की व्रत कथा

श्री साई जी के व्रत के फलस्वरूप निम्नलिखित लाभ व फल प्राप्त हो सकते है: पुत्र की प्राप्ति, कार्य सिद्धि, वर प्राप्ति, वधु प्राप्ति, खोया धन मिले, जमीन ...

उमा-महेश्वर का व्रत कथा

उमा-महेश्वर का व्रत कथा यह व्रत भाद्रपद पूर्णिमा को किया जाता है । विधान स्नान कर भगवान शकर की प्रतिमा को स्नान कराकर विल्वपत्र, फूल आदि से प ...

रथसप्तमी व्रत कथा

सप्तमी,रथ आरोग्य सप्तमी इत्यादि नामों से जाना जाता है | विशेषकर जब यह सप्तमी रविवार के दिन हो तो इसे अचला भानू सप्तमी के नाम से पुकारा जाता है और इस द ...

गोवर्धन-पूजा व्रत कथा

हिन्दू धर्मानुसार कार्तिक महीना बेहद शुभ माना जाता है। इस महीने का एक अहम त्यौहार है गोवर्धन -पूजा। गोवर्धन पूजा को कई लोग अन्नकूट के नाम से भी जानते ...

श्री सत्यनारायण कथा

सत्यनारायण कथा सनातन (हिंदू) धर्म के अनुयायियों में लगभग पूरे भारतवर्ष में प्रचलित है। सत्यनारायण भगवान विष्णु को ही कहा जाता है भगवान विष्णु जो कि सम ...

महाशिवरात्रि व्रत कथा

फाल्गुन मास की कृष्ण चतुर्दशी को महाशिवरात्रि के नाम से जाना जाता है। इस दिन उपवास सहित विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करने से नरक का योग मिटता है। ...

शरद पूर्णिमा व्रत कथा

आश्विन मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला त्यौहार शरद पूर्णिमा (Sharad Poornima) की कथा कुछ इस प्रकार से है- एक साहूकार के दो पुत्रियां थी। दोनों प ...

एकादशी व्रत कथा

हिन्दू धर्मानुसार प्रत्येक महीने की एकादशी तिथि को भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस दिन एकादशी व्रत किया जाता है। वैष्णव समाज और हिन्दू धर्म के लिए ...

माँ अन्नपूर्णा की व्रत कथा

माता अन्नपूर्णा का 21 दिवसीय यह व्रत अत्यन्त चमत्कारी फल देने वाला है। यह व्रत (अगहन) मार्गशीर्ष मास में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू कर 21दिनों तक ...

प्रदोष व्रत कथा

प्रदोष वार – परिचय एवं महत्व १. रवि प्रदोष – आयु वृद्धि व आरोग्य के लिए २. सोम प्रदोष – अभीष्ट सिद्धि हेतु ३. मंगल प्रदोष < ...

Recent Posts






















Like us on Facebook